अमूल ने सामयिक विज्ञापन के जरिए फिल्म ‘केजीएफ-2’ की सफलता पर दी बधाई

मुंबई. भारतीय डेयरी ब्रांड अमूल ने ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ के निर्माताओं को अपने नवीनतम सामयिक विज्ञापन के माध्यम से फिल्म की सफलता के लिए बधाई दी है. यह फिल्म 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में अभिनेता यश के साथ-साथ प्रकाश राज, संजय दत्त और रवीना टंडन जैसे दिग्गज सितारे हैं. फिल्म को पूरे देश में कन्नड़, तमिल, तेलुगु, हिंदी और मलयालम में एक साथ रिलीज किया गया था.

अमूल के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर मंगलवार को पोस्ट किये गये इस सामयिक विज्ञापन में यश को रॉकी के चरित्र के रूप में दिखाया गया है और उन्हें अमूल मक्खन लगा हुआ ब्रेड का एक टुकड़ा पकड़े हुए दिखाया गया है. इस विज्ञापन में लिखा है, ‘‘कोलार में गोल्ड रखो अमूल, से यश टू इट.’’ निर्माताओं के अनुसार, फिल्म के अकेले हिंदी संस्करण ने बॉक्स आॅफिस पर 238 करोड़ रुपये की कमाई की है. बुधवार को इसके 250 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार करने की उम्मीद है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button