मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा : विधानसभा क्षेत्र – कसडोल एवं जिला-बलौदाबाजार-भाटापारा

ओड़ान 

  •     विकासखंड पलारी के अमेठी में महानदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण।
  •     जारा परसवानी के मध्य नाले पर पुल निर्माण कराया जायेगा।
  •     दतान से परसाडीह नाला में पुल निर्माण कराया जायेगा।
  •     ग्राम मोहान में तटबंध निर्माण कार्य कराया जायेगा।
  •     ग्राम छेरकापुर में पशु औषधालय खोला जायेगा।
  •     शासकीय हाईस्कूल तेलासी का हायर सेकेण्डरी में उन्नयन किया जायेगा।
  •     प्रथामिक शाला खपरी (बैजनाथ) को पूर्व माध्यमिक शाला में उन्नयन किया जायेगा।
  •     शासकीय हाई स्कूल ग्राम सुन्द्रावन एवं छडिया हेतु नवीन हाई स्कूल भवन निर्माण कराया जायेगा।
  •     ग्राम ओड़ान में अधोसंरचना विकास हेतु 50 लाख रुपए प्रदाय की जायेगी।
  •     ग्राम सण्डी में उप तहसील कार्यालय हेतु भवन का निर्माण कराया जायेगा।
  •     ग्राम रोहांसी को नगर पंचायत।
  •     ओडगन में 33 के.व्ही. सब स्टेशन के स्थापना की घोषणा।
  •     ओडान में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की घोषणा।
  •     पलारी में एसडीएम कार्यालय खोलने की घोषणा।

लाहोद

  •     खटियापाटी में मल्लिन नाला पर पुल निर्माण कराया जायेगा।
  •     पुटपुरा-घिरघोला-दौनाझर मार्ग लंबाई 3.20 कि.मी. (पुल-पुलिया सहित) का निर्माण कराया जायेगा।
  •     चिरचिदा से कसियारा मार्ग लंबाई 2.55 कि.मी. का मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्माण कराया जायेगा।
  •     प्राथमिक शाला हरदी का पूर्व माध्यमिक शाला में उन्नयन किया जायेगा।
  •     शास. हाई स्कूल ग्राम खर्री एवं देवरीकला में भवन निर्माण कराया जायेगा।
  •     लवन व लाहोद में अधोसंरचना विकास हेतु 40-40 लाख रूपए प्रदान किया जाएगा
  •     लवन नगर पंचायत में खेल परिसर का निर्माण।
  •     कसडोल के बलार बांध का नामकरण पूर्व मंत्री श्री कन्हैया लाल शर्मा के नाम पर किया जाएगा।
  •     कसडोल शहर की फोरलेन सड़क पर डिवाइडर निर्माण और विद्युतीकरण किया जाएगा।
  •     डमरू उद्वहन सिंचाई योजना की घोषणा।
  •     लाहोद में विद्युत वितरण केन्द्र और स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की घोषणा।

कसडोल

  •     मुख्यमंत्री ने साहू समाज के शपथ ग्रहण समारोह में साहू समाज को सामाजिक भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपए देने की घोषणा की।
  •     मुख्यमंत्री ने मोहतरा हाईस्कूल को हायर सेकेंडरी में उन्नयन करने की घोषणा की।
  •     मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कंवर समाज को सामुदायिक भवन हेतु 20 लाख रुपए देने की घोषणा की।
  •     मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पटेल समाज को लवन में भवन निर्माण के लिए 20 लाख रूपए देने की घोषणा की।
  •     मुख्यमंत्री ने कसडोल में प्रेस क्लब भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा की।
Back to top button