राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन के शीर्ष कमेटी की बैठक सम्पन्न

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 10 Apr 2023 10:08 PM
राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन के शीर्ष कमेटी की बैठक सम्पन्न
ऑडियो सुनें

रायपुर. मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन की शीर्ष कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई. बैठक में जल जीवन मिशन योजनांतर्गत रेट्रोफिटिंग और नल जल योजना के कार्यों के लिए निविदा प्रारूप, वाटर सप्लाई समूह जल प्रदाय योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु पूर्व में प्रचलित प्रारूप निविदा और रूचि की अभिव्यक्ति में आंशिक संशोधन के प्रारूप पर व्यापक चर्चा हुई.

बैठक में बताया गया कि वर्ष 2022-23 में जल जीवन मिशन के तहत राज्य के 19217 ग्रामों को हर-घर जल पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है. बैठक में विभागीय अधिकारियों को जल-जीवन मिशन की गाईडलाइन और ईओआई आमंत्रण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. बैठक में ऊर्जा विभाग के सचिव अंकित आनंद, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, संचालक स्वच्छ भारत मिशन एवं संयुक्त सचिव सामान्य प्रशासन विभाग संजय अग्रवाल, जल-जीवन के मिशन संचालक आलोक कटियार सहित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल संसाधन विभाग और ग्रामीण विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu