Delhi Elections: अरविंद केजरीवाल का एक और चुनावी एलान, दलित छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजना की घोषणा की

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 21 Dec 2024 07:54 PM
Delhi Elections: अरविंद केजरीवाल का एक और चुनावी एलान, दलित छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजना की घोषणा की
ऑडियो सुनें

आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले दलित समाज के लिए बड़ी घोषणा की है। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने डॉ. आंबेडकर सम्मान स्कॉलरशिप योजना का एलान किया है। इससे पहले भी आप कई लोकलुभावन योजना की घोषणा कर चुकी है। जिसमें बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना और ऑटोवालों को पांच बड़ी गारंटी, महिला सम्मान योजना आदि शामिल हैं।

दिल्ली में जनता को संबोधित करते हुए आप संयोजक केजरीवाल ने डॉ. आंबेडकर सम्मान स्कॉलरशिप योजना का एलान किया। उन्होंने कहा कि जो दलित छात्र विदेश में पढ़ना चाहते हैं उनका सारा खर्चा हमारी सरकारी उठाएगी। इसके लिए हम डॉ. अंबेडकर सम्मान स्कॉलरशिप शुरू करेंगे। दलित समाज का कोई भी बच्चा पैसे की कमी के कारण उच्च शिक्षा से वंचित ना रहे, इसके लिए ‘डॉ. अंबेडकर सम्मान स्कॉलरशिप’ दी जाएगी। दलित समाज के बच्चों का विदेश में पढ़ने का सपना होगा साकार।

आप ने नई योजना की घोषणा के साथ भाजपा पर बोला हमला
आप ने डॉ. आंबेडकर सम्मान स्कॉलरशिप योजना का एलान करते हुए भाजपा पर तंज कसा है। एक्स अकाउंट पर ‘भाजपा वालों, तुम बाबा साहेब को गाली दो, मैं उन्हें सम्मान दूंगा। बाबा साहेब को यह मेरी श्रद्धांजलि है। अरविंद केजरीवाल ने भी इस पोस्ट को अपने एक्स अकाउंट पर साझा किया है।

आप बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना की कर चुकी घोषणा
इससे पहले आप ने बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना शुरू करने की घोषणा की थी। इसके तहत दिल्ली में 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों का इलाज मुफ्त होगा। अरविंद केजरीवाल ने योजना की घोषणा करते हुए कहा था कि दिल्ली वालों के लिए संजीवनी लेकर आया हूं। दिल्ली में 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों को मुफ्त इलाज मिलेगा। इलाज का सारा खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी। ये केजरीवाल की गारंटी है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर रजिस्ट्रेशन करेंगे।

ऑटो चालकों के लिए केजरीवाल की 5 गारंटियां
• हर चालक का 10 लाख तक का जीवन बीमा और 5 लाख का एक्सीडेंट इंश्योरेंस
• बेटी की शादी में 1 लाख की सहायता
• वर्दी के लिए साल में 2 बार ₹2500
• बच्चों को कॉम्पिटिशन के एग्ज़ाम की तैयारी के लिए कोचिंग का खर्च सरकार उठाएगी
• ‘पूछो ऐप’ फिर से चालू होगा

महिलाओं के लिए लाई ये योजना लाई दिल्ली सरकार
इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं के लिए महिला सम्मान योजना की घोषणा की थी। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं के खाते में हर महीने सरकार एक हजार रुपये भेजेगी। वहीं, केजरीवाल ने चुनाव के बाद महिलाओं को एक हजार की जगह 2100 रुपये देने की भी बात कही। केजरीवाल का दावा है कि दोबारा आप की सरकार बनने पर यह राशि 2100 रुपये कर दी जाएगी। अरविंद केजरीवाल के मुताबिक, हर महिला के अकाउंट हर महीने कुछ पैसे डलवाने का वादा बीते मार्च में किया था। 18 वर्ष से अधिक उम्र की हर महिला को योजना का लाभ मिलेगा। इसके लिए महिलाओं को रजिस्ट्रेशन करना होगा। जो महिलाएं रजिस्ट्रेशन करेंगी उनके अकाउंट में हर महीने पैसे आने शुरू हो जाएंगे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news