भारत ने एशियन गेम्स 2026 में बुधवार की शुरुआत स्वर्ण पदक के साथ की। महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने फाइनल में चीन को हराकर गोल्ड अप, नाम किया।
ज्योति सुरेखा वेंनम, पृथिका प्रदीप और चिखिता तनिपर्थी की तिकड़ी ने 238 का स्कोर करते हुए चीन को 234 पर रोक दिया। इसके साथ भारत ने महिला कंपाउंड टीम के 24-एरो मैच में 238 के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली। इस स्पर्धा का पिछला विश्व रिकॉर्ड दक्षिण कोरिया के नाम था।
फाइनल में चीन ने शुरुआत में लगातार तीन 9 का स्कोर किया। इसके जवाब में चिखिता, पृथिका और ज्योति ने 10-10-10 लगाकर भारत को शुरुआत में ही बढ़त दिला दी। भारतीय टीम ने पहले एंड में कुल 60 अंक बनाए, जबकि चीन 58 अंक ही जुटा सका। इसके बाद भारत ने अपनी बढ़त को लगातार बनाए रखा। छह-छह तीर के चार एंड में भारतीय टीम ने कुल 238 अंक जुटाए। चीन का स्कोर 234 रहा और इस तरह भारत ने चार अंकों के अंतर से फाइनल अपने नाम कर लिया।
24 तीर में 22 बार परफेक्ट 10
भारत के प्रदर्शन की सबसे खास बात यह रही कि टीम ने 24 में से 22 तीर पर 10 का स्कोर किया। केवल दो तीर 9 के रहे। स्कोरकार्ड के मुताबिक भारत ने चारों एंड में 60, 59, 59 और 60 अंक बनाए। चीन ने भी 238 के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करने की कोशिश की, लेकिन वह 234 के स्कोर तक ही पहुंच सका। भारत के 238 अंक ने उसे सीधे रिकॉर्ड की बराबरी तक पहुंचा दिया।
नीरू ने रचा इतिहास।
भारतीय सेना की नीरू ढांडा ने महिलाओं के ट्रैप शूटिंग इवेंट में गोल्ड मेडल जीत लिया। नीरू ने फाइनल में 28 का स्कोर कर Asian Record बनाया और इस इवेंट में भारत के लिए पहला व्यक्तिगत गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया। नीरू ने 30 में 28 निशाने साधे और एशियन रिकॉर्ड भी तोड़ा। यह आइची-नागोया में भारत का पहला व्यक्तिगत स्वर्ण है।
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में 42वां मेडल जीत लिया है। वित्या रामराज ने महिलाओं की 400 मीटर हर्डल रेस में ब्रॉन्ज जीतकर पीटी उषा का 42 साल पुराना नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा। वित्या ने 400 मीटर हर्डल रेस 54.75 सेकेंड में पूरी की। इससे पहले यह राष्ट्रीय रिकॉर्ड पीटी उषा के नाम था।
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में 42वां मेडल जीत लिया है। वित्या रामराज ने महिलाओं की 400 मीटर हर्डल रेस में ब्रॉन्ज जीतकर पीटी उषा का 42 साल पुराना नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा। वित्या ने 400 मीटर हर्डल रेस 54.75 सेकेंड में पूरी की। इससे पहले यह राष्ट्रीय रिकॉर्ड पीटी उषा के नाम था,
एशियन गेम में पदक तालिका में भारत अब कुल 53 पदक के साथ 9वें स्थान पर पहुंच गया है। देखिए पदक तालिका :
