Ayodhya Ram Mandir Update: 16 जनवरी को अनुष्‍ठान की शुरुआत, प्रायश्चित्त और कर्मकूटि पूजन

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Wed, 17 Jan 2024 10:02 AM
Ayodhya Ram Mandir Update: 16 जनवरी को अनुष्‍ठान की शुरुआत, प्रायश्चित्त और कर्मकूटि पूजन
ऑडियो सुनें

Ayodhya Ram Mandir: रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान का आज दूसरा दिन है। अयोध्या में भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अनुष्ठान मंगलवार से प्रारंभ हुआ। रामलला की प्रतिमा 18 जनवरी को गर्भगृह में निर्धारित आसन पर स्थापित कर दी जाएगी। पिछले 70 वर्षों से पूजित वर्तमान प्रतिमा को भी नए मंदिर के गर्भगृह में ही रखा जाएगा। 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला मंदिर में विराजमान होंगे। इस दिन प्राण प्रतिष्ठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे।

किस दिन होगा कौन सा कार्यक्रम
-16 जनवरी को अनुष्‍ठान की शुरुआत, प्रायश्चित्त और कर्मकूटि पूजन।
-17 जनवरी को श्रीराम लला की प्रतिमा का परिसर भ्रमण और गर्भगृह का शुद्धिकरण।
– 18 जनवरी से अधिवास प्रारंभ. तीर्थ पूजन, जल यात्रा, जलाधिवास और गंधाधिवास होगा।
-19 जनवरी को प्रातः धान्याधिवास औषधाधिवास, केसराधिवास, घृताधिवास होगा। राम मंदिर में यज्ञ अग्निकुंड की स्‍थापना की जाएगी।
-20 जनवरी को शर्कराधिवास, फलाधिवास, पुष्पाधिवास कार्यक्रम होगा। इस बीच गर्भ ग्रह को 81 कलश, अलग-अलग नदियों के जल से पवित्र किया जाएगा।
-21 जनवरी को मध्याधिवास, शय्याधिवास होगा।
-22 जनवरी को रामलला के विग्रह की आंखों से पट्‌टी खोली जाएगी और उन्हें दर्पण दिखाया जाएगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news