राष्ट्रीय चैंपियनशिप में सिरिंज और प्रतिबंधित पदार्थों के लिए बैग की जांच की गई

भुवनेश्वर: भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) के अधिकारियों ने यहां चल रही राष्ट्रीय अंतरराज्यीय सीनियर चैंपियनशिप में सभी प्रतिभागियों के बैग की औचक जांच की ताकि सिरिंज और प्रतिबंधित पदार्थों का पता लगाया जा सके। महासंघ के प्रवक्ता आदिल सुमारीवाला ने शनिवार को बताया कि औचक जांच के दौरान किसी भी खिलाड़ी के पास प्रतिबंधित पदार्थ नहीं मिला।

बुधवार से शुरू हुई पांच दिवसीय चैंपियनशिप में 600 से अधिक एथलीट भाग ले रहे हैं। यह चैंपियनशिप जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक होने वाले एशियाई खेलों के लिए चयन ट्रायल्स के रूप में भी काम करेगी।

सुमारीवाला ने पीटीआई से कहा, ”हम इस (प्रतिबंधित पदार्थों से संबंधित किसी भी मामले) के प्रति शून्य सहिष्णुता का पालन करते हैं और यहां किसी भी तरह की सिरिंज रखना प्रतिबंधित है। बृहस्पतिवार को हमने सभी खिलाड़ियों के बैग की तलाशी ली ताकि पता चल सके कि किसी के पास सिरिंज या प्रतिबंधित पदार्थ तो नहीं हैं। हमें कुछ भी नहीं मिला। इस तरह से हमने पहले ही उनकी तलाशी ले ली है।” विश्व एथलेटिक्स ने भारत को डोंिपग के मामले में सर्वाधिक जोखिम वाले देश के रूप में रखा है और इसलिए महासंघ अपनी तरफ से किसी तरह की ढिलाई नहीं बरतना चाहता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button