पंजाब से राज्यसभा सीट के लिए ‘आप’ की ओर से बलबीर सिंह सीचेवाल, विक्रमजीत सिंह साहनी उम्मीदवार होंगे

चंडीगढ़. पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को पर्यावरणविद बलबीर सिंह सीचेवाल और एक उद्यमी एवं सामाजिक कार्यकर्ता विक्रमजीत सिंह साहनी को राज्य से राज्यसभा सीट के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया.पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस संबंध में अपने ट्विटर हैंडल पर एक घोषणा की.मान ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि ‘आप’ राज्यसभा के लिए दो पद्म श्री पुरस्कार विजेताओं को नामित कर रही है. एक पर्यावरणविद पद्म श्री संत बलबीर सिंह सीचेवाल हैं और दूसरे पद्म श्री विक्रमजीत ंिसह साहनी हैं. उन दोनों को मेरी शुभकामनाएं.’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button