बालोद: भीषण सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की दर्दनाक मौत, सात की हालत गंभीर…

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 16 Dec 2024 01:51 PM
बालोद: भीषण सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की दर्दनाक मौत, सात की हालत गंभीर…
ऑडियो सुनें

बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद में हुए भीषण सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि सात लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि यहां एक परिवार छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में जहां 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं सात लोगों की हालत गम्भीर है।

घटना के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई थी।इधर मामले की सूचना मिलते ही पुलीस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक पूरा घटना डौंडी थाना इलाके में भानुप्रतापपुर, दल्ली राजहरा मार्ग में उस वक्त हुई जब कार सवार एक कुंभकार परिवार डौंडी के घर छठी कार्यक्रम में शामिल होकर वापस अपने घर गुरेदा (गुडरदेही) लौट रहे थे, ।तभी ट्रक और कार के बीच जबरदस्त तरीके से टक्कर हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं सात लोगों को गंभीर हालत अस्पताल पहुंचाया गया है।

वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरु कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।इस भीषण सड़क दुर्घटना में दुर्पत प्रजापति पिता पूना राम उम्र 30 पुरुष ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही),सुमित्रा बाई कुम्भकार पति स्वर्गीय कार्तिक राम उम्र 50 वर्ष घोराड़ी महासमुंद ,मनीषा कुम्भकार पति विश्वनाथ उम्र 35 वर्ष ग्राम घोराड़ी महासमुंद ,सगुन बाई कुंभकार उम्र 50 वर्ष ग्राम कुम्हारपारा कवर्धा,ईमला बाई पति रेवा राम सिन्हा उम्र 55 ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही),जिग्नेश कुम्भकार पिता प्रीतम कुम्भकार उम्र 7 वर्ष ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही) की मौत हो गई है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital