बाल विवाह के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता पैदा करने पर जोर देगी बंगाल सरकार: मंत्री

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 27 May 2025 03:07 PM
बाल विवाह के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता पैदा करने पर जोर देगी बंगाल सरकार: मंत्री
ऑडियो सुनें

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मंत्री शशि पांजा ने कहा कि राज्य सरकार बाल विवाह के हानिकारक प्रभावों के बारे में लड़कियों और लड़कों के बीच जागरूकता पैदा करने पर जोर देगी। महिला एवं बाल विकास तथा सामाजिक कल्याण मंत्री पांजा ने कहा कि केवल लड़कियों को ही नहीं, लड़कों को भी कम उम्र में विवाह के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जाना चाहिए।

पांजा ने ‘किशोरों के सशक्तीकरण पर राज्य स्तरीय परामर्श’ कार्यक्रम के दौरान सोमवार को कहा, ‘‘उन्हें शादी करने की कानूनी उम्र से पहले विवाह करने को लेकर हतोत्साहित किया जाना चाहिए।’’ इस कार्यक्रम में बाल विवाह को समाप्त करने के लिए मिलकर काम कर रहे विभिन्न विभागों के सरकारी अधिकारी शामिल हुए।

राज्य ने 2020-21 में जारी राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 (एनएफएचएस) में बताया कि 41 प्रतिशत से अधिक लड़कियों की शादी कम उम्र में हो जाती है। पांजा ने ‘पश्चिम बंगाल में बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के कार्यान्वयन के लिए दिशानिर्देश’ जारी करने के बाद अधिकारियों से कहा, ‘‘इसे रोकने के लिए समाज में जागरूकता पैदा करना बेहद जरूरी है। बाल विवाह को लेकर जागरूकता कार्यक्रमों में लड़कियों और महिलाओं के साथ पुरुषों और लड़कों को भी शामिल करें।’’ राज्य सरकार ने बाल विवाह रोकने के लिए यूनिसेफ के सहयोग से 2022 में जिला कार्य योजना तैयार की थी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital