मध्य प्रदेश में भारत आदिवासी पार्टी ने दर्ज की अपनी पहली जीत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 03 Dec 2023 07:46 PM
मध्य प्रदेश में भारत आदिवासी पार्टी ने दर्ज की अपनी पहली जीत
ऑडियो सुनें

भोपाल. भारत आदिवासी पार्टी ने रतलाम जिले की सैलाना विधानसभा सीट जीतकर मध्यप्रदेश में अपनी पहली जीत दर्ज की.
सैलाना सीट पर भारत आदिवासी पार्टी के कमलेश्वर डोडियार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस उम्मीदवार हर्ष विजय गहलोत को 4,618 मतों के अंतर से हराया. यह पहली बार है जब भारत आदिवासी पार्टी ने मध्यप्रदेश के किसी भी चुनाव में कोई जीत दर्ज की है, जबकि इस पार्टी का मुख्यालय राजस्थान में है. रतलाम की सैलाना सीट राजस्थान की सीमा पर स्थित है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu