भाजपा ने विप्लव कुमार देव को त्रिपुरा से अपना राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया

नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री विप्लव कुमार देव को राज्य में राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना प्रत्याशी घोषित किया है। देव, त्रिपुरा में उस सीट से राज्यसभा चुनाव लड़ेंगे जो माणिक साहा के मुख्यमंत्री बनने के बाद रिक्त हो गई थी। उपचुनाव 22 सितंबर को होना है और देव की जीत लगभग तय है क्योंकि विधानसभा में भाजपा बहुमत में है। पार्टी ने देव (50) को मुख्यमंत्री के पद से हटा कर साहा को मुख्यमंत्री बनाया था।

देव को हरियाणा में पार्टी मामलों का प्रभारी भी बनाया गया है। इन दोनों निर्णयों से पता चलता है कि भाजपा त्रिपुरा में देव की भूमिका को कम करना चाहती है और उन्हें राज्य के बाहर की जिम्मेदारी देना चाहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button