
मैसूरु/खंडवा. कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदले जाने के संबंध में भाजपा पर भ्रम पैदा करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने रविवार को कहा कि उन्होंने अपने कैबिनेट सहयोगियों से इस मुद्दे पर कोई बयान नहीं देने और इसके बजाय अपने-अपने विभागों तथा 2024 के लोकसभा चुनावों पर ध्यान केंद्रित करने को कहा है. उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा और जनता दल (सेक्युलर) ”हताश” हैं क्योंकि मई में विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद सरकार बनाने का उनका सपना पूरा नहीं हुआ.
पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में सिद्धरमैया ने कहा, ”भाजपा और जद(एस) हताश हैं. उन्होंने मिलकर सरकार बनाने के बारे में सोचा था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, इसलिए वे निराश हैं.” भाजपा पर मुख्यमंत्री बदले जाने को लेकर भ्रम पैदा करने का आरोप लगाते हुए सिद्धरमैया ने कहा, ”वे लोग ही हैं, जो ऐसा कर रहे हैं…मैंने अपने सहयोगियों से कहा है कि वे इस बारे में न ही कुछ बोलें और ना ही कोई टिप्पणी करें. कल, मैंने संसदीय चुनावों पर चर्चा के लिए बैठक बुलाई थी. मैंने उनसे यह भी कहा है कि वे केवल अपने संबंधित विभागों पर ध्यान केंद्रित करें.”
कर्नाटक में जब से कांग्रेस सरकार सत्ता में आई है, कांग्रेस पार्टी के भीतर मुख्यमंत्री बदले जाने को लेकर दावे और प्रतिदावे होते रहे हैं, जिसमें कहा गया है कि सिद्धरमैया को ढाई साल बाद उप मुख्यमंत्री और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार के लिए पद छोड़ना पड़ेगा.
कांग्रेस शासन में कर्नाटक बर्बाद हो गया, उसके मुख्यमंत्री को नहीं पता कि वह कब तक राज्य की कमान संभालेंगे : मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक को नुकसान पहुंचाया है, वहां विकास रुक गया है और उसके मुख्यमंत्री के सत्ता में बने रहने पर संदेह पैदा हो गया है. मोदी ने राजस्थान में दो समूहों के बीच “अंदरूनी कलह” को लेकर सत्तारूढ. कांग्रेस पर भी निशाना साधा. यह स्पष्ट रूप से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच झगड़े का संदर्भ था.
मोदी ने चुनावी राज्य मध्य प्रदेश के खंडवा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ह्ल कांग्रेस भ्रष्टाचार करती है और जिन राज्यों में सरकार बनाती है, उन्हें बर्बाद कर देती है. वे आपसी कलह में लगे रहते हैं और उनके पास लोगों के लिए समय नहीं है.ह्व उन्होंने कहा कि कर्नाटक में महज छह महीने पहले बनी कांग्रेस सरकार को देखिए..मुख्यमंत्री को नहीं पता कि वह कब तक राज्य के मुखिया रहेंगे. उन्होंने कर्नाटक को बर्बाद कर दिया है, वहां विकास गतिविधियां ठप हो गई हैं.ह्व मोदी ने कहा, ” यह कांग्रेस की संस्कृति है, जहां आपसी कलह चलती रहती है और दिल्ली में बैठे उनके जज फैसला सुनाते हैं और दुकान चलाते हैं.”
प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया, ”जहां भी कांग्रेस की सरकार गलती से बन जाती है, वहां के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के बीच राज्य को लूटने की होड़ लग जाती है और कर्नाटक से लगातार ऐसी खबरें आ रही हैं.” मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने को लेकर भाजपा पर भ्रम पैदा करने का आरोप लगाया और दावा किया कि भाजपा और जद(एस) “निराश” थे क्योंकि मई में विधानसभा चुनाव नतीजों के तुरंत बाद सरकार बनाने का उनका सपना सच नहीं हुआ.
जब से यह सरकार सत्ता में आई है, कांग्रेस पार्टी के भीतर इस बात को लेकर दावे और प्रतिदावे होते रहे हैं कि इस सरकार के ढाई साल बाद सिद्धरमैया को उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार के लिए पद छोड़ना पड़ सकता है. मोदी ने कहा, ”राजस्थान में स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद दो गुट पिछले साढ.े चार साल से 24 घंटे लड़ाई कर रहे हैं.” उन्होंने राजस्थान में हुई कन्हैयालाल की हत्या का भी परोक्ष रूप से जिक्र किया.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस माफिया राज, भ्रष्टाचार और लूट को बढ.ावा देती है. प्रधानमंत्री ने कहा कि राजस्थान में एक आदमी का गला काटने के बाद जश्न मनाना कल्पना से परे था. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के शासनकाल में ऐसा हुआ था. मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश को दूसरे राज्यों से समझना चाहिए और समाज को बांटने वाले लोगों से सावधान रहना चाहिए.



