कश्मीरी पंडित कर्मचारियों की स्थानांतरण सूची सार्वजनिक होने पर भाजपा ने कार्रवाई की मांग की

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 04 Jun 2022 07:31 PM
कश्मीरी पंडित कर्मचारियों की स्थानांतरण सूची सार्वजनिक होने पर भाजपा ने कार्रवाई की मांग की
ऑडियो सुनें

श्रीनगर. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कश्मीरी पंडित कर्मचारियों की स्थानांतरण सूची सार्वजनिक होने पर शनिवार को कड़ी आपत्ति जतायी और इसके लिये जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए इसे सुरक्षा में सेंध करार दिया. सूची के अनुसार प्रधानमंत्री पुनर्वास पैकेज के तहत रोजगार पाने वाले 177 कश्मीरी पंडित शिक्षकों का स्थानांतरण किया गया है. स्थानांतरण की सूची व्हाट्सऐप और अन्य सोशल मीडिया मंचों पर साझा की जा रही है. भाजपा प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने एक बयान में कहा, ”स्थानांतरण सूची को सोशल मीडिया मंचों पर सार्वजनिक किया जाना सुरक्षा में बड़ी सेंध है क्योंकि अब आतंकवादियों को यह स्पष्ट अंदाजा हो जाएगा कि उन्हें कहां पदस्थ किया गया है.”

उन्होंने सूची लीक होने के मामले में सरकार से कड़ी कार्रवाई करने और उन लोगों का पता लगाने का अनुरोध किया, जिन्होंने ऐसे समय में सूची सार्वजनिक की है जब कश्मीर घाटी में चुंिनदा तरीके से हत्याएं की जा रही हैं.भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि इस कृत्य (सूची सार्वजनिक करने) में शामिल अधिकारियों को फटकार लगाई जाए और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए. ठाकुर ने कहा कि एक ओर जहां सरकार कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा के लिए गंभीर कदम उठा रही है, वहीं कुछ अधिकारी इन कोशिशों पर पानी फेर रहे हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news