महाराष्ट्र में भाजपा विधायक दल की बैठक…

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 04 Dec 2024 11:48 AM
महाराष्ट्र में भाजपा विधायक दल की बैठक…
ऑडियो सुनें

महाराष्ट्र: शापथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में गुरुवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ-साथ करीब 2,000 अति महत्वपूर्ण व्यक्ति और 40,000 कार्यकर्ता शामिल होंगे।

दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में गुरुवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ-साथ करीब 2,000 अति महत्वपूर्ण व्यक्ति और 40,000 कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस समारोह में कई केंद्रीय मंत्रियों और विभिन्न राज्यों के 19 मुख्यमंत्रियों तथा उपमुख्यमंत्रियों के भी शामिल होने की उम्मीद है।

मुंबई में कोर कमेटी की बैठक

महाराष्ट्र भाजपा विधायक दल की बैठक से पहले मुंबई में कोर कमेटी की बैठक हुई। निर्मला सीतारमण, विजय रूपाणी, देवेंद्र फडणवीस बैठक में मौजूद रहे।

भाजपा विधायक दल का नेता चुना जाएगा

भाजपा, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) वाले गठबंधन महायुति की नई सरकार में मुख्यमंत्री पद के लिए दावेदारों में पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का नाम सबसे आगे माना जा रहा है। संभावना है कि बैठक में जिसे भाजपा विधायक दल का नेता चुना जाएगा, वह राज्यपाल से मिलकर राज्य में नई सरकार के गठन के लिए दावा पेश करेगा।

थोड़ी देर में भाजपा विधायक दल की बैठक

भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक निर्मला सीतारमण और विजय रूपाणी भी विधानभवन पहुंच गए हैं। यहां थोड़ी देर में भाजपा विधायक दल की बैठक शुरू होगी।
सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है भाजपा
देवेंद्र फडणवीस और पंकजा मुंडे विधानभवन पहुंच गए हैं। सूत्रों की मानें तो भाजपा आज ही सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है।

‘आपले देवा भाऊ मुख्यमंत्री’ कहते हुए पोस्टर

भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री के रूप में दिखाते हुए ‘आपले देवा भाऊ मुख्यमंत्री’ कहते हुए पोस्टर कई जगह दिखने लगे हैं। विधायक राहुल नार्वेकर की ओर से कफ परेड क्षेत्र में ताज प्रेसिडेंट होटल के बाहर यह पोस्टर लगाए गए हैं। यहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय पर्यवेक्षक ठहरे हुए हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital