विवाह के बंधन में बंधे भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या और गायिका शिवश्री स्कंदप्रसाद

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 06 Mar 2025 09:40 PM
विवाह के बंधन में बंधे भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या और गायिका शिवश्री स्कंदप्रसाद
ऑडियो सुनें

बेंगलुरु. बेंगलुरु दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र के सांसद एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या और कर्नाटक शास्त्रीय संगीत गायिका शिवश्री स्कंदप्रसाद बृहस्पतिवार को विवाह के बंधन में बंध गये. विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पारंपरिक तरीके से सम्पन्न हुआ. पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र, केंद्रीय मंत्री वी सोमन्ना और अर्जुनराम मेघवाल समेत भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ-साथ पार्टी के कई सांसद और विधायक भी समारोह में शामिल हुए. आला नेताओं ने तेजस्वी और शिवश्री को आशीर्वाद भी दिया.

सूर्या (34) ने बाद में ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ” गुरुओं, बुजुर्गों और शुभचिंतकों के आशीर्वाद से आज वैदिक परंपराओं के अनुसार शिवश्री से विवाह किया. हम इस यात्रा को एक साथ शुरू करने के लिए आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं.” इस साल के प्रारंभ में कई खबरों में यह जानकारी दी गयी थी कि सूर्या, शिवश्री से विवाह करेंगे. शिवश्री ने जैव-अभियांत्रिकी में स्नातक और चेन्नई संस्कृत कॉलेज से परास्नातक की उपाधि प्राप्त की है. वह एक भरतनाट्यम नृत्यांगना भी हैं. हाल में 34 वर्षीय सांसद तेजस्वी और शिवश्री आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के आश्रम में उनका आशीर्वाद लेते हुए देख गये.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu