भाजपा सांसदों ने हमारे नेताओं को संसद में जाने से रोका’: राहुल गांधी

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 19 Dec 2024 12:27 PM
भाजपा सांसदों ने हमारे नेताओं को संसद में जाने से रोका’: राहुल गांधी
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: संसद भवन परिसर में भाजपा सांसदों से धक्कामुक्की करने के आरोपों पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस ने सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी प्रमुख और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे का एक वीडियो साझा किया।

इसमें दिखाया गया कि संसद में प्रवेश करते समय सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा के सांसदों की ओर से कथित तौर पर कांग्रेस सांसदों को रोका जा रहा है।

इस बीच लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि मैं संसद के प्रवेश द्वार से अंदर जाने की कोशिश कर रहा था तो भाजपा सासंद मुझे रोकने की कोशिश कर रहे थे। मुझे धमका रहे थे, तो यह हुआ है। यह संसद का प्रवेश द्वार है और हमारा अंदर जाने का अधिकार है। मुख्य मुद्दा यह है कि वे संविधान पर आक्रमण कर रहे हैं

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital