रोहिंग्या शरणार्थियों को ले जा रही नाव बंगाल की खाड़ी में पलटी, 17 लोगों की मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 10 Aug 2023 07:43 PM
रोहिंग्या शरणार्थियों को ले जा रही नाव बंगाल की खाड़ी में पलटी, 17 लोगों की मौत
ऑडियो सुनें

बैंकॉक. म्यांमा से अल्पसंख्यक रोहिंग्या शरणार्थियों को ले जा रही एक नाव के बंगाल की खाड़ी में पलटने से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य लापता हो गए. बचाव दल के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. श्वे यंग मेट्टा फाउंडेशन के महासचिव बयार ला ने बताया कि पिछले सप्ताह पश्चिमी रखाइन प्रांत के बुठीडौंग शहर को छोड़ने वाले करीब 55 लोग नाव में सवार थे. उन्होंने बताया कि राजधानी रखाइन के सितवे के पास समुद्र में सप्ताहांत हुई इस घटना में आठ लोगों को बचा लिया गया.

अधिकारी ने कहा कि नाव मलेशिया की ओर जा रही थी और इसके पलटने के सही वक्त और कारण का अभी पता नहीं चल पाया है.
उन्होंने बताया कि सोमवार और बुधवार के बीच 10 महिलाओं सहित 17 लोगों के शव सितवे में समुद्र तट के पास से बरामद हुए.
अधिकारी ने कहा कि जिन आठ लोगों को बचाया गया उन्हें म्यांमा के सुरक्षा बल अपने साथ ले गए. उन्होंने कहा कि बचाव दल के सदस्य और प्राधिकारी लापता लोगों की लगातार तलाश कर रहे हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu