‘हमारे राम’ नाटक में रावण की भूमिका में नजर आएंगे बॉलीवुड अभिनेता आशुतोष राणा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 22 Jan 2024 07:06 PM
‘हमारे राम’ नाटक में रावण की भूमिका में नजर आएंगे बॉलीवुड अभिनेता आशुतोष राणा
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 25 जनवरी से ”हमारे राम” नाटक का मंचन होने वाला है, जिसमें मशहूर बॉलीवुड अभिनेता आशुतोष राणा, लंकापति ‘रावण’ की भूमिका में नजर आयेंगे. नाटक में प्रशंसित अभिनेता राहुल आर भुचर ने भगवान राम की, दानिश अख्तर ने भगवान हनुमान की, तरुण खन्ना ने भगवान शिव की, हरलीन कौर रेखी ने माता सीता की और करण शर्मा ने सूर्य देव की भूमिका निभाई है.

”हमारे राम” नाटक का प्रीमियर आयोजन- परमार्थ संस्था ‘फेलिसिटी थिएटर’ द्वारा किया जा रहा है. आयोजक की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, नाटक का मंचन 25 जनवरी से 28 जनवरी तक राजधानी के कमानी ऑडिटोरियम में होगा. ‘फेलिसिटी थिएटर’ के निर्माता और प्रबंध निदेशक, राहुल भुचर ने कहा, ” ‘हमारे राम’ को रामायण की कहानी में एक नया रूप लाने के लिए सावधानीपूर्वक डिजाइन किया गया है, जो युवा पीढ़ी को पसंद आएगा.” विज्ञप्ति के अनुसार, विज्ञापन फिल्म निर्माता गौरव भारद्वाज ने नाटक का निर्देशन किया है, जबकि प्रसिद्ध पार्श्व गायक कैलाश खेर, शंकर महादेवन और सोनू निगम ने विशेष रूप से ”हमारे राम” के लिए बनाई गई मूल रचनाओं में अपनी आवाज दी है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu