लू लगने के बाद अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को दी गई छुट्टी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 23 May 2024 08:32 PM
लू लगने के बाद अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को दी गई छुट्टी
ऑडियो सुनें

अहमदाबाद. बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल से बृहस्पतिवार शाम को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई. उन्हें लू लगने के बाद बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. अहमदाबाद (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश जाट ने कहा, ” खान को अस्पताल से शाम को छुट्टी दी गई. वह अस्पताल से हवाई अड्डे के लिए रवाना हो गए हैं.” शाहरुख को लू लगने के बाद बुधवार को मल्टी स्पेशियलिटी के.डी.अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि, अस्पताल ने उनकी सेहत को लेकर अबतक कोई बयान जारी नहीं किया है.

बॉलीवुड अभिनेता इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के तहत उनकी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के सनराइजर्स हैदराबाद के साथ मंगलवार को हुए मुकाबले को देखने के लिए नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में आए थे. गुजरात के कई हिस्सों में गत कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक गुजरात लू की चपेट में है और अहमदाबाद में मंगलवार को अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि बुधवार को यह 45.9 डिग्री दर्ज किया गया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu