आगरा हवाई अड्डे पर बम रखे होने की धमकी, सुरक्षा जांच जारी

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 09 Dec 2024 03:35 PM
आगरा हवाई अड्डे पर बम रखे होने की धमकी, सुरक्षा जांच जारी
ऑडियो सुनें

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा हवाई अड्डे पर बम रखे होने की धमकी मिलने के बाद परिसर की गहन सुरक्षा जांच जारी है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने सोमवार को यह जानकारी दी। आगरा के खेरिया में स्थित इस हवाई अड्डे को नागरिक उड्डयन सुविधा के साथ-साथ वायुसेना के लिए बेस स्टेशन के रूप में भी उपयोग किया जाता है।

सहायक पुलिस आयुक्त (लोहामंडी) मयंक तिवारी ने ‘पीटीआईभाषा’ को बताया, ह्लसोमवार पूर्वाह्न 11 बजकर 56 मिनट पर सीआईएसएफ को एक ईमेल मिला, जिसमें हवाई अडडा परिसर के बाथरूम में बम रखे होने का जिक्र था। सूचना मिलने के बाद हवाई अड्डा परिसर में बम निरोधक दस्ता भेजा गया। सुरक्षा जांच जारी है।ह्व प्रदेश के पर्यटन विभाग को तीन दिसंबर को आगरा के ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी वाला एक ईमेल मिला था।

अपर पुलिस आयुक्त (ताज सुरक्षा) सैयद अरीब अहमद ने बताया कि आगरा पुलिस को ईमेल के दावों से संबंधित कुछ भी नहीं मिला और धमकी के बाद ताजमहल के आसपास सुरक्षा जांच की गई।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital