झारखंड में लूटे गए धन को वसूलने और घुसपैठियों को बाहर निकालने के लिए बुलडोजर तैयार : योगी

जामताड़ा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन पर हमला तेज करते हुए उस पर प्राकृतिक संसाधनों और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भेजे गए केंद्रीय धन को ‘‘लूटने’’ का सोमवार को आरोप लगाया।

आदित्यनाथ ने ंिहदुओं से सुरक्षित रहने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया और कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के बाद अब मथुरा में कृष्ण मंदिर का समय आ गया है। जामताड़ा के नाला में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने आरोप लगाया, ‘‘झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन ने झारखंड के प्राकृतिक संसाधनों और मोदी द्वारा भेजे गए केंद्रीय धन को लूट लिया है। इसने बांग्लादेशी प्रवासियों और रोंिहग्याओं की घुसपैठ को भी बढ़ावा दिया है, जिससे ‘बेटी, माटी, रोटी’ के लिए गंभीर खतरा पैदा हो गया है। अब, लूटे गए धन को वापस लेने के लिए बुलडोजर तैयार है।’’

आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि रेत, कोयला और वन संसाधनों के अनियंत्रित दोहन सहित अवैध खनन सत्तारूढ़ गठबंधन के संरक्षण में फल-फूल रहा है और माफिया की गतिविधियों के कारण झारखंड खोखला हो गया है।
उन्होंने झामुमो नीत सरकार पर झारखंड में ‘‘भूमि जिहाद’’ और ‘‘लव जिहाद’’ में शामिल घुसपैठियों को समर्थन देने का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि अगर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सत्ता में आई तो ऐसी ताकतों को बख्शा नहीं जाएगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस-झामुमो गठबंधन पर निशाना साधते हुए दावा किया कि उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में बाधा डाली थी। आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘अब वे अपनी विभाजनकारी राजनीति के जरिए झारखंड के लोगों की ंिजदगी से खेल रहे हैं।’’

आदित्यनाथ ने दावा किया कि 1947 में विभाजन के दौरान कम से कम 10 लाख ंिहदुओं का नरसंहार किया गया था, क्योंकि ंिहदू विभाजित थे। मुख्यमंत्री ने उनसे सुरक्षित रहने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा, ‘‘अयोध्या में राम मंदिर के बाद अब मथुरा में कृष्ण कन्हैया मंदिर का समय आ गया है।’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button