छात्र से दुष्कर्म के आरोपी दो मदरसा शिक्षकों पर मुकदमा, एक गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 29 Jun 2025 08:39 PM
छात्र से दुष्कर्म के आरोपी दो मदरसा शिक्षकों पर मुकदमा, एक गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

बुलंदशहर. बुलंदशहर जिले के शिकारपुर क्षेत्र में एक मदरसे में पढ़ने वाले 11 साल के बच्चे के साथ दुष्कर्म करने और उसे जाने से मारने की धमकी देने के आरोप में दो शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और रविवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ तेजवीर सिंह ने बताया कि शिकारपुर क्षेत्र में स्थित एक मदरसे के 11 वर्षीय छात्र के पिता ने थाने में एक तहरीर देकर आरोप लगाया कि मदरसे के शिक्षकों शोएब और फरहान ने पिछले सप्ताह उसके बेटे से दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी. उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर शनिवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया तथा रविवार को शोएब को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है. मामले की जांच जारी है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu