APMC को 62 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने के लिए 25 लोगों पर मुकदमा दर्ज

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 29 Apr 2024 12:58 PM
APMC को 62 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने के लिए 25 लोगों पर मुकदमा दर्ज

ऑडियो सुनें

ठाणे: पुलिस ने नवी मुंबई के वाशी में स्थित मुंबई कृषि उत्पाद बाजार समिति (एपीएमसी) के 25 पदाधिकारियों के खिलाफ अनियमितताओं में शामिल होने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि इन अनियमितताओं के कारण एपीएमसी को कथित तौर पर 62 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने 2008 से 2013 तक कुछ ऐसे निर्णय लिए जिनसे कथित तौर पर यह नुकसान हुआ।

पुलिस ने बताया कि एक लेखा परीक्षक की शिकायत पर शनिवार को 25 लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 406, 409 (आपराधिक विश्वासघात), 420 (धोखाधड़ी) और 34 (साझा मंशा से कई व्यक्तियों द्वारा किया गया कृत्य) के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।

प्राथमिकी में जिन लोगों का नाम दर्ज किया गया है उनमें सातारा लोकसभा सीट से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के उम्मीदवार शशिकांत ंिशदे और एपीएमसी के पूर्व निदेशक संजय पनसारे शामिल हैं। पनसारे को नवी मुंबई पुलिस ने पिछले सप्ताह कथित भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार किया था।

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 हादसा : 8 छात्रों की डूबने से मौत, समुद्र की लहरों में फंसे तो नही निकल सके, पिकनिक मनाने आए थे सभी दोस्त, देखिए वीडियो
  2. 2 Fight on Flight भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार यूएई अस्पताल भेजे गए, वीडियो में बुरी तरह घायल दिखे, इजरायल-भारत के पीएम ने सराहा, जेहादी पायलट ने लगाए अल्लाहू अकबर के नारे See Video
  3. 3 Share Market  : शेयर बाजार में भारी गिरावट जारी, मारुति सुजूकी टाटा स्टील समेत कई शेयरों में जोरदार बिकवाली, जानिए एक्सपर्ट व्यू
  4. 4 Suruchi Club : महिला उद्यमी रश्मि अग्रवाल प्रेरणा भट्ट मनीषा अग्रवाल मधु अरोरा डॉ प्रिया जोशी संजना बघेल कविता देव ने साझा किए कारोबारी टिप्स, नवभारत की डायरेक्टर यश्वी माहेश्वरी रहीं अतिथि मेजबान
By Nandkishoryadav