गुजरात के आभूषण कारोबारी पर 1.81 करोड़ रुपये मूल्य के हीरे की ठगी करने का मामला दर्ज

Author: navabharat digital
UPDATED: Fri, 08 Aug 2025 02:48 PM
गुजरात के आभूषण कारोबारी पर 1.81 करोड़ रुपये मूल्य के हीरे की ठगी करने का मामला दर्ज
ऑडियो सुनें

मुंबई: मुंबई के एक हीरा व्यापारी से 1.81 करोड़ रुपये मूल्य के रत्न की ठगी करने के आरोप में गुजरात के एक आभूषण कारोबारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बांद्रा-कुर्ला परिसर (बीकेसी) पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि एक शिकायत के आधार पर बुधवार को सूरत के आभूषण कारोबारी राजेश कुमार शर्मा (50) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता राजेश बेचारभाई विठाणी, जो एक हीरा व्यापार कंपनी में साझेदार हैं, ने आरोप लगाया कि मार्च में शर्मा ने उनसे संपर्क किया और कहा था कि एक ग्राहक उच्च गुणवत्ता वाले हीरे खरीदने को इच्छुक है। विठाणी ने उस प्रस्ताव पर विश्वास करते हुए शर्मा को लगभग 1.81 करोड़ रुपये मूल्य के हीरे सौंप दिए।

अधिकारी ने बताया कि हालांकि, शर्मा ने न तो भुगतान किया और न ही उन्हें हीरे लौटाया, बल्कि लगातार अलग-अलग बहाने बनाता रहा। उन्होंने बताया कि मामले में जांच जारी है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital