दिव्यांगजनों का मजाक उड़ाने के आरोप में ‘लाल सिंह चड्ढा’ और ‘शाबाश मिठू’ के विरुद्ध मामला दर्ज

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 24 Aug 2022 06:14 PM
दिव्यांगजनों का मजाक उड़ाने के आरोप में ‘लाल सिंह चड्ढा’ और ‘शाबाश मिठू’ के विरुद्ध मामला दर्ज
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. दिव्यांगजनों का कथित तौर पर मजाक उड़ाने के आरोप में बॉलीवुड की फिल्मों ‘‘लाल सिंह चड्ढा’’ और ‘‘शाबाश मिठू’’ के विरुद्ध आयुक्त की अदालत में एक शिकायत दर्ज कराई गई है. ‘‘डॉक्टर्स विथ डिसएबिलिटीज’’ संस्था के सह संस्थापक और 70 प्रतिशत विकलांगता से पीड़ित शिकायतकर्ता डॉ सतेंद्र सिंह ने शिकायत के आधार पर आयुक्त अदालत की ओर से जारी नोटिस की एक प्रति साझा की. हालांकि, इस मामले पर सामाजिक न्याय एवं सहकारिता मंत्रालय की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है.

नोटिस के अनुसार, दिव्यांगजनों के लिए आयुक्त की अदालत ने ‘‘लाल सिंह चड्ढा’’ और ‘‘शाबाश मिठू’’ के निर्देशकों, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से जवाब तलब किया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu