बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा पर जाने वाली महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, मुकदमा दर्ज

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 12 Aug 2026 03:09 PM
बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा पर जाने वाली महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, मुकदमा दर्ज
ऑडियो सुनें

संभल: संभल जिले में बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा में शामिल होने वाली एक महिला के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि संभल की रहने वाली तमन्ना मलिक नामक महिला बुर्का पहनकर अपने पति अमन त्यागी के साथ कांवड़ लेकर हरिद्वार आयी थी और बाद में गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर में जलाभिषेक किया था।

उन्होंने बताया कि महिला ने अपनी इस यात्रा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर साझा की थीं जिस पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मुरादाबाद के रहने वाले फरमान नामक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने शांति भंग के तहत कार्रवाई करते हुए मंगलवार को उसे हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने बताया कि फरमान को सिटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया जहां से उसे जमानत मिल गई। फरमान का थाने से बाहर निकलते समय का एक वीडियो प्रसारित हो रहा है जिसमें वह कथित तौर पर कान पकड़कर माफी मांगता नजर आ रहा है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav