सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने श्री पद्मनाभ स्वामी मंदिर में पूजा अर्चना की

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 26 Feb 2025 03:03 PM
सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने श्री पद्मनाभ स्वामी मंदिर में पूजा अर्चना की
ऑडियो सुनें

तिरुवनंतपुरम: प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने बुधवार को यहां प्रसिद्ध भगवान श्री पद्मनाभ स्वामी मंदिर में पूजा अर्चना की। मंदिर के प्रवक्ता ने बताया कि जनरल चौहान और उनकी पत्नी सुबह सात बजे मंदिर पहुंचे और सात बज कर दस मिनट तक दर्शन पूरे कर लिए। उनके साथ वायुसेना की दक्षिणी कमान के कुछ अधिकारी भी थे।

प्रवक्ता ने बताया कि मंदिर प्रशासन की ओर से अधिकारियों ने उन्हें एक कैलेंडर और भगवान पद्मनाभ स्वामी की एक तस्वीर भेंट की। सूत्रों ने बताया कि जनरल चौहान कमान के मुख्यालय में एक सेमिनार में भाग लेने के लिए तिरुवनंतपुरम में थे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital