दिवाली को यूनेस्को की सांस्कृतिक विरासत का दर्जा मिलने को लेकर ह्यूस्टन में उत्सव

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 15 Dec 2025 07:37 PM
दिवाली को यूनेस्को की सांस्कृतिक विरासत का दर्जा मिलने को लेकर ह्यूस्टन में उत्सव
ऑडियो सुनें

ह्यूस्टन. यूनेस्को की सांस्कृतिक विरासत सूची में दिवाली को शामिल किए जाने के उपलक्ष्य में यहां भारतीय मिशन में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. पिछले सप्ताह आयोजित इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और एक लाइट शो शामिल था. इस समारोह में भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों और निर्वाचित प्रतिनिधियों ने भाग लिया.

ह्यूस्टन स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने बीएपीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर और अन्य भारत-अमेरिकी प्रवासी संगठनों के सहयोग से यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में दिवाली के शामिल होने के उपलक्ष्य में एक समारोह का आयोजन किया. इस अवसर पर महावाणिज्यदूत डी सी मंजुनाथ ने इस मान्यता के वैश्विक महत्व और दिवाली के प्रकाश, सद्भाव और सद्भावना के सार्वभौमिक संदेश को रेखांकित किया.

उन्होंने कहा, “यह वैश्विक मान्यता भारतीय प्रवासी समुदाय और दुनिया भर में भारत के मित्रों के लिए गर्व का क्षण है. इस शुभ अवसर को मनाने के लिए एकजुट होने के लिए हम समुदाय के आभारी हैं.” यूनेस्को ने 10 दिसंबर को दिवाली को 2025 में मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में शामिल किया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu