चंडीगढ़, असम, छत्तीसगढ़ और राजस्थान जीते

भोपाल. चंडीगढ़, असम, छत्तीसगढ़ और राजस्थान ने बुधवार को यहां 12वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के छठे दिन दबदबे भरी जीत दर्ज की. चंडीगढ़ ने पूल ए के मुकाबले में बिहार को 6-2 से पराजित किया जबकि पूल बी में असम ने बंगाल को 8-0 से शिकस्त दी. पूल सी में छत्तीसगढ़ की खिलाड़ियों ने दबदबे भरा प्रदर्शन करते हुए त्रिपुरा को 7-1 से मात दी. दिन के चौथे मैच में पूल डी में राजस्थान ने उत्तराखंड को 3-1 से हराया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button