चार्ल्स तृतीय ब्रिटेन के सम्राट के रूप में पहली बार लंदन पहुंचे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 09 Sep 2022 08:14 PM
चार्ल्स तृतीय ब्रिटेन के सम्राट के रूप में पहली बार लंदन पहुंचे
ऑडियो सुनें

लंदन. चार्ल्स तृतीय शुक्रवार को ब्रिटेन के सम्राट के रूप में पहली बार बंिकघम पैलेस पहुंचे. चार्ल्स तृतीय स्कॉटलैंड से लंदन पहुंचे और एक आधिकारिक रोल्स-रॉयस कार में उन्हें शाही निवास ले जाया गया. कार के राजमहल के गेट पर पहुंचते ही भारी भीड़ ने उनका स्वागत किया. वह लोगों का अभिवादन करने के लिए कार से बाहर निकले. उन्होंने फूलों के उस विशाल ढेर को भी देखा जो लोगों ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के सम्मान में वहां रखे थे.

उन्होंने कुछ लोगों से हाथ भी मिलाया. कुछ लोग उनके लिए नारे लगा रहे थे. उल्लेखनीय है कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का बृहस्पतिवार को स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल में निधन हो गया. इसके बाद उनके पुत्र चार्ल्स ब्रिटेन के नए सम्राट बने हैं. महारानी को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोग बंिकघम पैलेस पहुंचे और उसके गेट पर फूल रखे. बंिकघम पैलेस लंदन स्थित शाही निवास है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu