चेन्नई मेट्रो ट्रेन तकनीकी खामी के कारण रास्ते में रुकी, 20 यात्रियों को निकाला गया

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 02 Dec 2025 12:08 PM
चेन्नई मेट्रो ट्रेन तकनीकी खामी के कारण रास्ते में रुकी, 20 यात्रियों को निकाला गया
ऑडियो सुनें

चेन्नई: चेन्नई मेट्रो ट्रेन मंगलवार सुबह तकनीकी खराबी के बाद दो स्टेशन के बीच रुक गई जिसके बाद मेट्रो में फंसे 20 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी। उच्च न्यायालय और सेंट्रल स्टेशन के बीच हुई इस घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई। बाद में उन्हें ट्रेन से बाहर निकाला गया और सुबह साढ़े छह बजे ट्रेन सेवाएं फिर से शुरू कर दी गईं।

चेन्नई मेट्रो रेल ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘तकनीकी खराबी के कारण मेट्रो ट्रेन हाई कोर्ट स्टेशन और पुरात्ची थलाइवर डॉ. एम. जी. रामचंद्रन सेंट्रल मेट्रो स्टेशन के बीच रुक गई। तत्काल लोगों को निकाला गया और ट्रेन को लाइन से हटा लिया गया।’’ चेन्नई मेट्रो रेल ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया।

विज्ञप्ति में कहा गया कि सुबह छह बजकर 20 मिनट पर सेवा फिर से बहाल हो गई। चेन्नई मेट्रो रेल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ब्लू लाइन पर एयरपोर्ट और विमको नगर डिपो के बीच मेट्रो ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से शुरू हो गई हैं। ग्रीन लाइन पर सेंट्रल मेट्रो से सेंट थॉमस माउंट तक मेट्रो सेवाएं भी सुचारू रूप से जारी हैं।’’

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital