शतरंज विश्व कप : एरिगेसी, प्रज्ञानानंदा और हरिकृष्णा चौथे दौर के टाईब्रेक में

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 12 Nov 2025 10:59 PM
शतरंज विश्व कप : एरिगेसी, प्रज्ञानानंदा और हरिकृष्णा चौथे दौर के टाईब्रेक में

ऑडियो सुनें

पणजी. ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी ने बुधवार को खुद को दौड़ में बनाए रखा और शतरंज विश्व कप के चौथे दौर में वह आर प्रज्ञानानंदा और पी हरिकृष्णा के साथ टाई-ब्रेक में मुकाबला करेंगे. नॉकआउट टूर्नामेंट में बीती रात के विजेता अमेरिका के लेवोन अरोनियन और मेक्सिको के जॉस मार्टिनेज अल्कांतारा ने क्रमश? पोलैंड के राडोस्लाव वोज्तास्जेक और स्लोवेनिया के एलेक्सी सराना से ड्रा खेलकर पांचवें दौर (प्री-क्वार्टर फाइनल) में जगह बनाई.

उज्बेकिस्तान के ग्रैंडमास्टर नोडिरबेक याकूबबोव और वियतनाम के ले क्वांग लिएम ने क्रमश: वी प्रणव और वी कार्तिक के जोशीले अभियान को समाप्त कर दिया, जिससे विश्व कप से कैंडिडेट्स के लिए तीन प्रतिष्ठित स्थानों के लिए केवल तीन भारतीय ही मैदान में बचे हैं. एरिगेसी और प्रज्ञानानंदा के लिए यह दिन आसान रहा लेकिन हरिकृष्णा को टाई-ब्रेक चरण तक पहुंचने से पहले कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ा.

फॉर्म में चल रहे अरोनियन को बस ड्रॉ की जरूरत थी और उन्होंने सफेद मोहरों से खेल रहे राडोस्लाव वोज्तास्जेक के खिलाफ बिना किसी ज्यादा मशक्कत के इसे हासिल कर लिया. एरिगेसी ने हंगरी के ग्रैंडमास्टर पीटर लेको के खिलाफ 36 चाल के बाद ड्रॉ कराया जबकि प्रज्ञानानंदा ने रूसी ग्रैंडमास्टर डेनियल डुबोव के खिलाफ 30 चाल के बाद अंक बांटे जबकि हरिकृष्णा ने भी 38 चाल के बाद ड्रॉ खेला. मेक्सिको के ग्रैंडमास्टर अल्कांतारा ने ग्रैंडमास्टर एलेक्सी सराना के खिलाफ 20 चाल में ड्रॉ खेला. दो बार के चैंपियन ग्रैंडमास्टर लेवोन अरोनियन भी ग्रैंडमास्टर राडोस्लाव वोज्तास्जेक के खिलाफ काले मोहरों से 35 चाल में दूसरा गेम ड्रॉ करके अगले दौर में पहुंच गए.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu