छत्तीसगढ़: एक वर्ष में 171 औद्योगिक दुर्घटनाओं में 124 श्रमिकों की मौत, 86 घायल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 06 Mar 2025 07:06 PM
छत्तीसगढ़: एक वर्ष में 171 औद्योगिक दुर्घटनाओं में 124 श्रमिकों की मौत, 86 घायल
ऑडियो सुनें

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में बताया कि एक जनवरी 2024 से 31 जनवरी 2025 तक छत्तीसगढ़ में औद्योगिक इकाइयों में हुई 171 दुर्घटनाओं में 124 श्रमिकों की मौत हो गई तथा 86 घायल हो गए. विधानसभा में विपक्ष के नेता चरण दास महंत के एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्य के वाणिज्य और उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने बताया कि एक जनवरी, 2024 से 31 जनवरी 2025 की अवधि के दौरान औद्योगिक इकाइयों में 171 दुर्घटनाएं हुईं. उन्होंने बताया कि इन हादसों में 124 श्रमिकों की मौत हो गई और 86 घायल हो गए.

देवांगन ने बताया कि इन दुर्घटनाओं में मृतक श्रमिकों के परिजनों को 17,23,68,454 रुपये का मुआवजा दिया गया, जबकि घायल श्रमिकों को 60,32,342 रुपये की सहायता प्रदान की गई. मंत्री ने बताया कि इस तरह की दुर्घटनाओं में मृतक श्रमिकों के परिवार के सदस्यों के पुनर्वास के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है, क्योंकि इसका कोई प्रावधान नहीं है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu