बीजापुर में नक्सलियों ने पुलिस का मुखबिर होने के संदेह में एक व्यक्ति की हत्या की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 01 Jan 2023 07:52 PM
ऑडियो सुनें

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने पुलिस का मुखबिर होने के संदेह में 25 वर्षीय एक युवक की कथित तौर पर हत्या कर दी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधीक्षक अंजनेय वार्ष्णेय ने बताया कि संजय टाटी नामक युवक का तेरराम पुलिस थाना क्षेत्र के कुरसापाड़ा गांव स्थित उसके घर से शनिवार रात को अपहरण किया गया था और उसका शव बाद में सड़क के किनारे मिला.

उन्होंने बताया, ‘‘नक्सलियों के जगरगुंडा इलाके की समिति ने हत्या की जिम्मेदारी ली है और पर्चा छोड़ा है जिसमें टाटी पर पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाया गया है.’’ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना के सिलसिले में एक प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक अभियान शुरू किया गया है.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu