छग: नक्सल रोधी अभियानों में शामिल बस्तर मंडल के 77 पुलिसकर्मियों को ‘आउट ऑफ टर्न’ पदोन्नति

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 12 Mar 2023 06:25 PM
छग: नक्सल रोधी अभियानों में शामिल बस्तर मंडल के 77 पुलिसकर्मियों को ‘आउट ऑफ टर्न’ पदोन्नति
ऑडियो सुनें

रायपुर. छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार ने बस्तर मंडल के विभिन्न जिलों में तैनात 77 पुलिसकर्मियों को ‘आउट ऑफ टर्न’ पदोन्नति देकर नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में उनकी सेवा को सम्मान दिया है. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.

उन्होंने कहा कि पदोन्नति का आदेश छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक जुनेजा की ओर से शनिवार को होली के अवसर पर जारी किया गया. उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) के जवानों को ‘आउट ऑफ टर्न’ पदोन्नति दी जा रही है.

बस्तर मंडल में सात जिले-दंतेवाड़ा, बीजापुर, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव,सुकमा और कांकेर हैं. अधिकारी ने कहा कि इन पदोन्नत 77 कर्मियों में से 21 जवान बीजापुर में तैनात हैं और दो महिला कांस्टेबल – रेशमा कश्यप और सुनैना ठाकुर – दंतेश्वरी फाइटर्स से संबंधित हैं. उन्होंने कहा कि ‘दंतेश्वरी फाइटर्स’ केवल महिलाओं का नक्सल रोधी दस्ता है जो राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात है.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 IAS शीला दाहिमा का गाया सांग वायरल हुआ, आया दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड छोड़छाड़ के..सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है, सुनिए आप भी !
  2. 2 प्रभारी मंत्री केदार कश्यप का ऐलान, रायपुर जिला में बनेगा सेवा पार्क, नागरिक कर सकेंगे जरूरतमंदों के लिए दान, बिरसा मुंडा को भी याद किया
  3. 3 आईजी अजय यादव का मोहला-मानपुर दौरा, कानून व्यवस्था में कसावट लाने के निर्देश, पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनीं, जिमनेजियम की शुरूआत
  4. 4 मर्डर मिस्ट्री : एयर होस्टेस की हत्या का राज खुला, पति के अफेयर से नाराज पत्नी ने दी थी 13 लाख की सुपारी, अपनी कार के GPS से कातिलों को ट्रैक करवाई एयर होस्टेस की लोकेशन

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu