छत्तीसगढ़: स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां घोषित

रायपुर. शिक्षा विभाग ने आखिरकार समय से पहले ही गर्मी की छुट्टियां घोषित कर दी है. चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के चलते बच्चों के साथ ही बड़े भी परेशान हैं. इसका बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने सोमवार से सभी स्कूलों में गर्मी के अवकाश की घोषणा कर दी है.

स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव आर पी वर्मा के हस्ताक्षर से जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि पूर्व में 01.05.2024 से 15.06.2024 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया था. वर्तमान में प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी व लू के कारण छात्रों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव की आशंका को दृष्टिगत रखते हुये राज्य शासन द्वारा शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त, अशासकीय शालाओं हेतु घोषित ग्रीष्कालीन अवकाश में आंशिक संशोधन करते हुये, दिनांक 22.04.2024 से 15.06.2024 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करता है.

Related Articles

Back to top button