छत्तीसगढ़, उत्तराखंड ने राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप में जीत दर्ज की

पंचकूला. हॉकी उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ हॉकी और हॉकी चंडीगढ़ ने मंगलवार को यहां सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप में डिवीजन ‘बी’ के अपने-अपने मैचों में जीत हासिल की. दिन के पहले मैच में हॉकी उत्तराखंड ने तेलंगाना हॉकी को 1-0 से हराया. हॉकी उत्तराखंड के लिए मैच का एकमात्र गोल र्वितका रावत (45 वां मिनट) ने किया.

छत्तीसगढ़ हॉकी ने दिल्ली हॉकी को करीबी मुकाबले में 2-1 से हराया. सोनाली ने मैच के आठवें मिनट में गोल कर दिल्ली को बढ़त दिलाई लेकिन लीना कोसरे (22 वां मिनट) और लहर ममतेश्वरी (43वां मिनट) के गोल से छत्तीसगढ़ ने जीत दर्ज कर ली.
हॉकी चंडीगढ ने एक अन्य मैच में हॉकी हिमाचल को 4-1 से रौंदा. चंडीगढ़ की टीम के लिए सोनू ने दो गोल किये जबकि रवीना रानी और कप्तान राखी ने भी एक-एक गोल किये. हिमाचल के लिए भूमिका चौहान ने मैच का सांत्वना गोल किया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button