मुख्यमंत्री बघेल 15 अगस्त को राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउण्ड में सुबह 9 बजे करेंगे ध्वजारोहण …

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 14 Aug 2023 10:50 PM
मुख्यमंत्री बघेल 15 अगस्त को राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउण्ड में सुबह 9 बजे करेंगे ध्वजारोहण …
ऑडियो सुनें

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के तहत वे 15 अगस्त को सुबह 9 बजे से पुलिस परेड ग्राउण्ड रायपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा 09.02 बजे से 9.25 तक परेड का निरीक्षण और मार्चपास्ट के पश्चात 9.25 बजे से राज्य की जनता के नाम संदेश का वाचन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री बघेल समारोह में 9.50 बजे से 10.15 बजे तक पदक अलंकरण और पुरस्कार वितरण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री बघेल 10.15 बजे से 10.25 बजे तक परेड का प्रस्थान और परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त करेंगे। स्वतंत्रता दिवस के गरिमामय समारोह में 10.29 बजे से 10.39 बजे तक पुलिस महिला बैण्ड द्वारा प्रदर्शन, 10.39 बजे से 10.49 बजे तक पीटीआई ड्रिल शो और 10.49 बजे से 11.09 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी होगी। मुख्यमंत्री समारोह के पश्चात पुलिस परेड ग्राउण्ड से मुख्यमंत्री निवास के लिए प्रस्थान करेंगे।

राजधानी के टाउन हॉल में जनसम्पर्क विभाग की विकास प्रदर्शनी का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 11.10 बजे पुलिस परेड ग्राउंड से रवाना होकर घड़ी चौक स्थित टाउन हॉल में 11.15 बजे जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे. इसके पश्चात मुख्यमंत्री बघेल राजभवन में 5.10 बजे से 6 बजे तक स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित स्वागत समारोह में शामिल होंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav