मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वन एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर की माताजी की अंतिम यात्रा में हुए शामिल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 15 Mar 2023 06:46 PM
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वन एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर की माताजी की अंतिम यात्रा में हुए शामिल

ऑडियो सुनें

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर के मौदहापारा में वन मंत्री मोहम्मद अकबर के निवास पहुंचकर उनकी माता जी की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने माताजी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और जनाजे को कांधा दिया। मुख्यमंत्री ने अकबर एवं उनके परिवारजनों से मिलकर ढाँढस बंधाया। उन्होंने ईश्वर से माताजी की आत्मा की शांति और परिवारजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu