मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 20 फरवरी को लेंगे कैबिनेट की बैठक…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 14 Feb 2023 03:53 PM
ऑडियो सुनें

रायपुर: भूपेश कैबिनेट की बैठक 20 फरवरी को सीएम हाउस में होगी. बैठक में आगामी बजट को मंजूरी दी जा सकती है. इस बार बजट एक लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का हो सकता है. कैबिनेट बैठक में मंजूरी के बाद बजट को प्रकाशन के लिए भेजा जाएगा. विधानसभा का बजट सत्र एक मार्च से शुरू होगा.

कैबिनेट में अनौपचारिक चर्चा में मंत्रियों को कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन की जिम्मेदारी भी दी जा सकती है. कई कर्मचारी, शिक्षक संगठन अपनी मांगों को लेकर मुखर हैं. ऐसे में बजट प्रस्तावों में विभागों से कर्मचारियों के संदर्भ में आये प्रस्तावों पर भी कैबिनेट में चर्चा हो सकती है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav