छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश ने की तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 17 Dec 2022 01:09 PM
छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश ने की तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं…
ऑडियो सुनें

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं की। जिनमे मुख्यमंत्री ने ’मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा’ की घोषणा करते हुए इस योजना के लिए 100 करोड़ रूपए,सभी शालाओं, छात्रावासों, आश्रमों, शासकीय भवनों के रख रखाव और उन्नयन के लिए एक हजार करोड़ रूपए।

तकनीकी शिक्षा के स्तर में सुधार हेतु औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं के उन्नयन के लिए ’स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट आईटीआई योजना’ की घोषणा करते हुए इस योजना के लिए 1200 करोड़ रूपए देने की घोषणा की । मुख्यमंत्री आज यहां अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav