नए सत्र के लिए मुख्यमंत्री साय ने स्‍कूली बच्‍चों को दी शुभकामनाएं…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 26 Jun 2024 10:54 AM
नए सत्र के लिए मुख्यमंत्री साय ने स्‍कूली बच्‍चों को दी शुभकामनाएं…
ऑडियो सुनें

रायपुर: छत्‍तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र 2024-25 की शुरूआत आज 26 जून से शुरू हो रही है। स्कूल खुलने के साथ ही सभी स्कूलों में शाला प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा। इससे पहले 18 जून को स्कूल खुलना था, लेकिन गर्मी को देखते हुए इससे 26 जून को खोलने का निर्णय शासन ने लिया था।

जानकारी के अनुसार पहले दिन बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत और मिष्ठान खिलाएंगे। साथ ही किताबें, स्कूल ड्रेस और साइकिल का वितरण किया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने पहले से निर्देश जारी कर दिया था। इधर, शासन ने पहले से कहा गया है कि इस बार कोई भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित न रहे। इसके लिए शिक्षकों को घर-घर जाकर संपर्क करने को भी कहा गया है। शाला प्रवेश उत्सव 15 जुलाई तक चलेगा।

नए सत्र के लिए सीएम साय ने स्‍कूली बच्‍चों को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नए शैक्षणिक सत्र के शुरू होने पर स्‍कूली बच्‍चों को शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने परिवार का और पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करें।

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से नवप्रवेशी बच्चों को शुभकामनाएं दी, जो पहली बार स्‍कूल आएंगे। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर शिक्षकों भी संदेश दिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अपनी नई पीढ़ी को आपको सौंप रहा है। आप इन्हें शिक्षा प्रदान कर, संस्कारित कर, विकसित छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार करें।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav