मुख्यमंत्री विजय ने स्क्वाश खिलाड़ियों जोशना और शमीना को 30-30 लाख रुपये देने की घोषणा की

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 01 Oct 2026 04:29 PM
मुख्यमंत्री विजय ने स्क्वाश खिलाड़ियों जोशना और शमीना को 30-30 लाख रुपये देने की घोषणा की

ऑडियो सुनें

चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने बृहस्पतिवार को स्क्वाश खिलाड़ियों जोशना चिनप्पा और शमीना रियाज को 30-30 लाख रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। दोनों खिलाड़ियों ने जापान में आयोजित 20वें एशियाई खेलों में भारतीय महिला टीम को कांस्य पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई। अनाहत ंिसह, तन्वी खन्ना, जोशना चिनप्पा और शमीना रियाज महिला स्क्वाश टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थीं।

मुख्यमंत्री ने टीम की उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि इस सफलता से अंतरराष्ट्रीय खेल जगत में तमिलनाडु की प्रतिष्ठा और बढ़ी है।
विजय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “मैं जापान में आयोजित 20वें एशियाई खेलों में महिला स्क्वाश टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने वाली भारतीय टीम और इस टीम का हिस्सा रहीं तमिलनाडु की स्क्वाश खिलाड़ियों जोशना चिनप्पा और शमीना रियाज को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।” उन्होंने कहा कि उनकी इस उपलब्धि के लिए राज्य सरकार दोनों खिलाड़ियों को 30-30 लाख रुपये देगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सफलता दृढ़ता, प्रतिभा और आत्मविश्वास का परिणाम है तथा वे तमिलनाडु के उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा, “उनकी सफलता उन युवा पुरुषों और महिलाओं के लिए एक बेहतरीन प्रेरणा होगी जो बड़ी उपलब्धियां हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। मेरी शुभकामनाएं हैं कि वे भविष्य में और भी ऐसी उपलब्धियां हासिल करें और वैश्विक मंच पर तमिलनाडु और भारत का मान बढ़ाएं।”

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 हादसा : 8 छात्रों की डूबने से मौत, समुद्र की लहरों में फंसे तो नही निकल सके, पिकनिक मनाने आए थे सभी दोस्त, देखिए वीडियो
  2. 2 Fight on Flight भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार यूएई अस्पताल भेजे गए, वीडियो में बुरी तरह घायल दिखे, इजरायल-भारत के पीएम ने सराहा, जेहादी पायलट ने लगाए अल्लाहू अकबर के नारे See Video
  3. 3 Share Market  : शेयर बाजार में भारी गिरावट जारी, मारुति सुजूकी टाटा स्टील समेत कई शेयरों में जोरदार बिकवाली, जानिए एक्सपर्ट व्यू
  4. 4 Suruchi Club : महिला उद्यमी रश्मि अग्रवाल प्रेरणा भट्ट मनीषा अग्रवाल मधु अरोरा डॉ प्रिया जोशी संजना बघेल कविता देव ने साझा किए कारोबारी टिप्स, नवभारत की डायरेक्टर यश्वी माहेश्वरी रहीं अतिथि मेजबान
By Nandkishoryadav