मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्री राम मंदिर के दर्शन किये…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 11 Dec 2023 12:27 PM
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्री राम मंदिर के दर्शन किये…
ऑडियो सुनें

रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को दिन की शुरुआत वीआईपी रोड स्थित श्री राम मंदिर जाकर राम सीता लक्ष्मण और हनुमान जी के दर्शन किये। वहां से वे प्रदेश भाजपा कार्यालय ठाकरे परिसर जाकर संगठन के नेताओं से मिलेंगे। उनका आज आला अफसरों के साथ मुलाकात का भी कार्यक्रम है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान श्रीराम, माता जानकी हनुमान जी और शिवजी की पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ प्रदेश के चहुंमुखी विकास और प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर कहा कि भगवान श्री राम का आशीर्वाद इसी तरह हम सब पर बना रहे। छत्तीसगढ़ के सभी वर्गों के समुचित विकास और छत्तीसगढ़ प्रदेश विकास के क्षेत्र में देश में अपना महत्वपूर्ण स्थान स्थापित करें, यही भगवान से हमारी कामना है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav