मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तरवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं…

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्विटर पर बस्तरवासियों को खुशखबरी दी और बताया कि हमारी सरकार ने जगदलपुर से रोजाना विमानों के संचालन के लिए NOC दे दी है। इसके लिए आधिकारिक रूप से कलेक्टर द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।

जगदलपुर एयरपोर्ट का विस्तार भी इसमें सम्मिलित है। अब बस्तर की जनता की सामाजिक, आर्थिक एवं व्यापारिक कनेक्टिविटी देश एवं प्रदेश के स्थानों में सुगमता से होगी। सभी बस्तरवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं।

Related Articles

Back to top button