मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर किया नमन

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 26 Feb 2024 01:12 PM
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर किया नमन
ऑडियो सुनें

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में क्रांतिकारी विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वीर सावरकर भारत के क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, इतिहासकार, लेखक-कवि, राजनेता और विचारक थे। देश को गुलामी की बेड़ियों से आजाद कराने के लिए उनका योगदान अविस्मरणीय है। मातृभूमि की सेवा में समर्पित उनका जीवन देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्त्रोत बना रहेगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav