मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मीटिंग के साथ-साथ लोगों से करेंगे मुलाकात…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 18 May 2024 10:54 AM
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मीटिंग के साथ-साथ लोगों से करेंगे मुलाकात…
ऑडियो सुनें

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का समय आज रायपुर निवास में आरक्षित है। सीएम आज विभागीय कार्यों की समीक्षा करेंगे। साय सीएम हाउस में ही लोगों से मुलाकात करेंगे। साथ ही फाइलों का निपटारा करेंगे। बता दें कि सीएम साय लगातार ओडिशा दौरे पर थे।

साहेब सिंह की कविता से गदगद हुए सीएम साय सीबीएसई बारहवीं बोर्ड की परीक्षा में पूरे छत्तीसगढ़ में अव्वल और देश भर में चौथे नंबर पर आए प्रतिभाशाली छात्र साहेब सिंह होरा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की।

मुलाकात न केवल साहेब सिंह के लिए यादगार रही वरन् मुख्यमंत्री भी गदगद हुए। साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर इस मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए लिखा है कि – “होनहार बिरवान के होत चिकने पात”

CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा में 97.60% प्राप्त कर पूरे छत्तीसगढ़ में पहला और पूरे भारत में चौथा स्थान प्राप्त कर अपने परिवार और छत्तीसगढ़ प्रदेश का नाम रोशन करने वाले होनहार विद्यार्थी साहिब सिंह होरा से मुलाकात हुई। बेटे साहिब, आपकी इस उपलब्धि ने हम सभी को गौरवान्वित किया है। आपको बहुत-बहुत बधाई एवं आशीर्वाद। आपके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करता हूँ।

साहेब सिंह होरा न केवल पढाई में अव्वल हैं वरन् पेंसिल पेंटिंग पर हाथ आजमाते हैं। कविताएं ऐसी की अच्छे-अच्छे कवियों को भी पीछे छोड़ दें। ऐसी एक कविता उन्होंने मुख्यमंत्री जी को सौंपी है। जिंदगी के संघर्ष को पछाड़ कर सफलता हासिल करने को प्रेरित करती इस कविता की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तारीफ की है। साहेब सिंह ने लिखा है –

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के छात्र-छात्राओं से कहा है कि यह उम्र सीखने, खुद को गढ़ कर समाज में अपना और अपने माता-पिता का नाम रोशन करने का समय है। सभी खूब मेहनत करें और असफलता से न घबराएं, क्योंकि लगातार मेहनत ही सफलता का मूलमंत्र है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav