हिंदूफोबिया को घृणा अपराधों की सूची में जोड़े जाने का नागरिक अधिकार संगठन ने किया स्वागत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 15 Apr 2025 08:54 PM
हिंदूफोबिया को घृणा अपराधों की सूची में जोड़े जाने का नागरिक अधिकार संगठन ने किया स्वागत
ऑडियो सुनें

न्यूयॉर्क. अमेरिका के जॉर्जिया राज्य की सीनेट में ‘हिंदूफोबिया’ को घृणा अपराधों की सूची में शामिल करने संबंधी विधेयक पेश किए जाने का एक नागरिक अधिकार संगठन ने स्वागत किया है. अमेरिका में यह पहली बार है जब किसी राज्य की सीनेट में वैधानिक स्तर पर इस तरह का कदम उठाया गया है. ‘द कोअलिशन ऑफ हिंदूज ऑफ नॉर्थ अमेरिका’ (सीओएचएनए) ने एक बयान में कहा कि वह जॉर्जिया राज्य की सीनेट में विधेयक 375 पेश किए जाने का ”गर्व से स्वागत करता है”.

इसने कहा, ”यह राज्य की दंड संहिता में हिंदूफोबिया और हिंदू विरोधी घृणा को औपचारिक रूप से मान्यता देने का ऐतिहासिक कदम है.” संगठन ने इसे ”ऐतिहासिक कानून” कानून करार दिया. सीओएचएनए के सह-संस्थापक और उपाध्यक्ष राजीव मेनन ने बयान में कहा, ”यह जॉर्जिया और पूरे अमेरिका में हिंदू समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है.” उन्होंने कहा, ”यह विधेयक न केवल हिंदू विरोधी नफरत की बढ़ती घटनाओं का जवाब है, बल्कि यह इस बात की पुष्टि भी है कि हमारा समुदाय कानून के तहत समान संरक्षण और समान सुरक्षा का हकदार है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu