इंग्लिश बाजार (पश्चिम बंगाल). पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों के बीच झड़प के दौरान देसी बम फेंके गए और कई मकानों में तोड़-फोड़ की गई, जिसके कारण इलाके में तनाव पैदा हो गया. पंचायत समिति के पदाधिकारी सैफुद्दीन शेख के नेतृत्व में तृणमूल कार्यकर्ताओं के एक समूह की पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष नासिर अली के नेतृत्व वाले धड़े से माणिकचक ब्लॉक के गोपालपुर बालूटोला इलाके में शनिवार को झड़प हो गई. पुलिस ने बताया कि इस दौरान देसी बम फेंके गए और कम से कम 12 मकानों में तोड़-फोड़ की गई. उन्होंने बताया कि इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है. पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है.
मालदा में तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों में झड़प; कई मकानों में तोड़-फोड़, देसी बम फेंके गए
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sun, 29 May 2022 11:05 AM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 India-Newzealand ODI series : भारतीय टीम का ऐलान, इस बार दो कप्तान, देखिए टीम में किसे मिली जगह
- 2 Transfer : 23 राज्य सेवा के प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले, कई के विभाग बदले, देखिए सूची :
- 3 Today’s Share Market शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 413 अंक उछला, जानिए टॉप गेनर्स और लूजर्स
- 4 FSSAI खाद्य तेल पर भ्रामक विज्ञापन.. एफएसएसएआई ने बिगबास्केट, फ्लिपकार्ट, जेमिनी एडिबल्स को नोटिस जारी किया, जानें क्या अपडेट
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By www.navabharat.news
Tags: